{"_id":"5d4fcf488ebc3e6d095508f4","slug":"a-villager-injured-in-tiger-attack-during-grass-cutting-at-shahjahanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गया युवक बाघ के हमले में घायल, साथियों ने शोर मचाया तो बच सकी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गया युवक बाघ के हमले में घायल, साथियों ने शोर मचाया तो बच सकी जान
Sun, 11 Aug 2019 01:48 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के खुटार में रविवार सुबह घास काटने गए युवक पर गन्ने में छिपे बैठे बाघ ने हमलाकर घायल कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर बाघ युवक को छोड़कर गन्ने में अंदर की ओर चला गया।
विज्ञापन
घायल को खुटार पीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गांव महेशापुर निवासी रामसागर का 24 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार गांव के ही चार लोगों के साथ रविवार सुबह घास काटने गांव के पास ही गन्ने के खेत में गया था।
विज्ञापन
गौरतलब हो यह खेत खुटार रेंज की फत्तेपुर वीट से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर है। घास काटते समय गन्ने में छिपे बैठे बाघ ने मनोज पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के पंजे से मनोज के सिर में चोट आई है। गनीमत रही की इस हमले में मनोज की जान सलामत रह गई।
विज्ञापन