{"_id":"6887f6f4d2019957fc048246","slug":"a-three-member-committee-will-prepare-a-proposal-on-the-operation-and-expansion-of-new-trains-bareilly-news-c-4-vns1074-691816-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नई ट्रेनों के संचालन और विस्तार पर तीन सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नई ट्रेनों के संचालन और विस्तार पर तीन सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी प्रस्ताव
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों के विस्तार और नई गाड़ियों के संचालन के लिए नई व्यवस्था लागू की है। सभी मंडल मुख्यालयों पर तीन-तीन सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी, जो इसके लिए प्रस्ताव देंगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम ने इज्जतनगर समेत सभी मंडल मुख्यालयों को पत्र जारी किया है।
मुख्य यात्री परिचालन, यांत्रिक इंजीनियर और मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवाएं कमेटी का हिस्सा होंगे। किसी नई ट्रेन का संचालन शुरू करने से पहले उन मंडलों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिन मंडल के रूट से होकर गाड़ी गुजरेगी। प्रस्ताव में ट्रेन के स्टॉपेज, साफ-सफाई, पानी भरने के स्थान आदि का भी उल्लेख करना होगा। कमेटी किसी भी नई गाड़ी के प्रस्ताव पर होमवर्क कर तय करेगी कि मांग के हिसाब से संबंधित रूट पर ट्रेन चलाना जरूरी है या नहीं।
गाड़ी को चलाने का समय, दिन व रूट को लेकर अन्य क्षेत्रीय अधिकारी से समन्वय बनाकर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि बाद में कोई समस्या न हो। इज्जतनगर मंडल के तहत ही 10 गाड़ियों का संचालन प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव बोर्ड को भेजे जा चुके हैं। अब इन पर दूसरे रेल मंडलों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। संवाद