फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   report filed against those who make Tazia higher than the standard in Bareilly

Bareilly News: 23 फुट ऊंचा ताजिया बनाने पर प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, दरोगा हो चुका है निलंबित

Tue, 08 Jul 2025 10:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Jul 2025 10:19 AM IST
सार

गौसगंज गांव में मानक से अधिक ऊंचाई का ताजिया में हाईटेंशन लाइन से टकराने से आग लग गई थी। इस घटना के बाद हल्का दरोगा अशोक कुमार को निलंबित किया जा चुका है। अब ताजियेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
report filed against those who make Tazia higher than the standard in Bareilly
हाईटेंशन लाइन से टकराया था ताजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में मानक से ऊंचा ताजिया बनाने के मामले में प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ उप निरीक्षक लोकेश तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब 23 फुट ऊंचे ताजिये को 12 से कम बताकर जुलूस की अनुमति देने वाले दरोगा अशोक कुमार को रविवार को ही निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन


गौसगंज गांव से निकाला जा रहा ताजिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने की वजह से रविवार को इसमें आग लग गई थी। लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई। जले हुए हिस्से को हटाने के बाद ताजिये को दफन किया गया। ताजिये में लगी आग का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेकर जांच कराई गई तो पता चला कि ताजिये की ऊंचाई करीब 23 फुट थी। यह मानक से अधिक है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 23 फुट ऊंचे ताजिये को बताया 12 से कम, हुआ ऐसा हादसा... मचा हड़कंप, दरोगा निलंबित; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में ये लोग नामजद 
जुलूस की अनुमति देते समय दरोगा अशोक कुमार ने ताजिये की ऊंचाई को मानक के अनुसार ही बताया था। लापरवाही की पुष्टि होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। अब ग्राम प्रधान यासीन खां सहित गांव के ही नत्थूशाह, हसरत अली, गुड्डू व सलमान खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उप निरीक्षक ने लोकेश तोमर ने बताया कि गांव में मीटिंग करके ताजिये को मानक के अनुसार ही बनाने के लिए कहा था। उन्होंने मौखिक आश्वासन भी दिया। इसके बाद भी गुमराह करते हुए करीब 23 फुट ऊंचा ताजिया तैयार कर लिया।

ताजिया उठाने को लेकर हुए विवाद में चार के खिलाफ रिपोर्ट
शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई के ताजियेदारों के साथ रविवार को मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। बसई गांव के रहने वाले पीड़ित डॉ. इरशाद ने बताया कि रविवार को वह अपने गांव के ताजियेदारों के साथ ताजिया लेकर मोहनपुर के कर्बला जा रहे थे।

शाम करीब 4:30 बजे रत्नपुरा गांव के सरवर, सलीम, शौकत व गुलफाम ने जबरन ताजिया उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से इंतकाफ, छोटे, शाहिद, फुरकान के चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed