{"_id":"6878198ea1ea4853b906a300","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-ration-dealer-for-underweighing-and-misbehaving-bareilly-news-c-4-bly1015-683675-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घटतौली और अभद्र व्यवहार करने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घटतौली और अभद्र व्यवहार करने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। राशनकार्ड धारकों के साथ अभद्र व्यवहार करने और राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर फरीदपुर तहसील की ग्राम पंचायत दिथोका मजरा मटिया नगला के कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट कराई है।
आईजीआरएस और फरीदपुर आपूर्ति कार्यालय पर जयराम, ललित, सचिन, सर्वेश आदि ने शिकायत की थी। पूर्ति निरीक्षक एक जुलाई को जांच करने गए तो कोटेदार सुरेंद्रपाल नहीं मिला। गांव में मिले राशनकार्ड धारकों से बयान लिए तो घटतौली करने की शिकायत मिली। लोगों ने उस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। 45 राशनकार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए।
इनमें से 34 कार्डधारकों ने राशन वितरण में अनियमितता और कोटेदार द्वारा अभद्रता करने की बात कही। राशनकार्ड धारकों के बयान दर्ज कर जांच आख्या फरीदपुर एसडीएम को भेजी गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक को दुकान में रखे स्टॉक का सत्यापन कर आख्या मांगी। जब दुकान में रखे स्टॉक का सत्यापन किया तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। पूर्ति निरीक्षक सलिल भटनागर ने कोटेदार सुरेंद्रपाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
-- -
घर के कांटे से तौलकर देता था गल्ला
जांच के दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार सुरेंद्रपाल की पोल खोल दी। कार्डधारक ग्रामीणों ने बयान में बताया कि कोटेदार ई-कांटे के अनुसार अंगूठा लगवा लेता था और बाद में घर के कांटे से अनाज तौलकर देता था। स्टॉक सत्यापन के दौरान सामने आया कि कोटेदार ने चावल, गेहूं और चीनी की कालाबाजारी की है।