फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report has been filed against 12 named and 10 unidentified rioters in the bloody clash.

Bareilly News: खूनी संघर्ष में 12 नामजद, 10 अज्ञात बवालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against 12 named and 10 unidentified rioters in the bloody clash.
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में कूड़ा डालने के विवाद में सोमवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में उपनिरीक्षक रोहित तोमर की ओर से 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बवाल की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के जरिये पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान की कोशिश कर रही है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मोहनपुर वार्ड नंबर आठ में सोमवार को सरताज हुसैन और फखरुद्दीन पक्ष के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। सरताज की मां कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान फखरुद्दीन ने गाली-गलौज कर दी थी। सरजात अपने भाई सदाम, मेराज, वसीम और रियाज के साथ काम पर जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के फखरुद्दीन, सलाउद्दीन, रईस खां, मोईन खां, कमरुद्दीन, हनीफ खां, कमरुद्दीन खां, हनीफ खां, जलालुद्दीन ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच एक घंटे तक लाठी-डंडे चले। जमकर पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के छह-छह लोगों को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed