फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A lot of campaign went on... yet the gender ratio in the voter list has not improved.

Bareilly News: खूब चला अभियान...फिर भी मतदाता सूची में नहीं सुधरा बिगड़ा लिंगानुपात

Fri, 05 Apr 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
A lot of campaign went on... yet the gender ratio in the voter list has not improved.
बरेली। मताधिकार जागरूकता के तमाम अभियानों के बावजूद जिले की मतदाता सूचियों में बिगड़ा लिंगानुपात सुधर नहीं सका है। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार जो लिंगानुपात है, उसके मुकाबले मतदाता महिलाओं की संख्या कम है। वर्ष 2014 और 2019 के सापेक्ष इस वर्ष जारी सूची में लिंगानुपात में मामूली बढ़त ही हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में प्रति हजार पुरुषों पर 883 महिलाएं थीं, लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में लिंगानुपात 818 ही था। इसके बाद जागरूकता की मुहिम और घर-घर पहुंचकर वोटर लिस्ट बनाए जाने से महिला मतदाताओं की संख्या में कुछ इजाफा हुआ। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में लिंगानुपात 833 जा पहुंचा, लेकिन लक्ष्य पूरा न होने के कारण सभी को अधिकार नहीं मिला। यही नहीं अब तो ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद वर्ष 2024 की मतदाता सूची में लिंगानुपात बढ़कर 868 ही पहुंच सका है। मतदाता सूची में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

हालांकि अधिकारी इसके लिए महिलाओं की ओर से मतदाता बनने के प्रयासों में कमी या फिर परिजनों की ओर से सही सूचना न दिया जाना मान रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी है। कैंट विधानसभा में सर्वाधिक प्रति हजार पुरुषों पर 885 महिला, नवाबगंज में सबसे कम प्रति हजार पुरुषों पर 859 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची पर गौर करें तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 3140902 मतदाता थे। मतदाताओं में पुरुष 1713298 और महिलाएं 1427453 थीं। अब वर्ष 2024 में महिला मतदाताओं की संख्या 1558544 और पुरुषों की 1796060 है। यानी 36 अंक उछले लिंगानुपात का असर यहां दिखा है। मतदाता सूची में बीते चुनाव के सापेक्ष अबकी बार 131091 ज्यादा महिलाएं मतदाता होंगी।


विधानसभा क्षेत्र लिंगानुपात महिला मतदाता पुरुष मतदाता
बहेड़ी 869 171715 197741
कैंट 885 177502 200884
बरेली शहर 864 211760 245203
नवाबगंज 859 158255 184186
भोजीपुरा 873 180492 206526
मीरगंज 868 161145 185433
आंवला 870 149332 171571
बिथरी चैनपुर 861 187922 218214
फरीदपुर 861 156468 181606
---
नोट: महिला मतदाताओं की संख्या का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed