फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A group of 500 Kanwariyas came out dancing to the tunes of DJ in Jogi Nawada.

Bareilly News: जोगी नवादा में डीजे की धुन पर थिरकते हुए निकला 500 कांवड़ियों का जत्था

Mon, 05 Aug 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
A group of 500 Kanwariyas came out dancing to the tunes of DJ in Jogi Nawada.
बरेली। जोगी नवादा में रविवार को डीजे की धुन पर थिरकते हुए 500 कांवड़ियों का जत्था कछला के लिए रवाना हुआ। आज सभी कांवड़िये वनखंंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। पिछले साल हुए बवाल को देखते हुए एक कांवड़ जत्थे की अनुमति को ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया। दूसरा जत्था रविवार की दोपहर धूमधड़ाके के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सावन में जोगी नवादा में खासा बवाल हुआ था। धर्मस्थल के पास रंग-गुलाल उड़ाने और नारेबाजी करने को लेकर सांप्रदायिक विवाद की शुरुआत हुई जो अगले सोमवार को बवाल में बदल गई थी। तब तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया। वहीं, इंस्पेक्टर बारादरी रहे अभिषेक सिंह समेत स्टाफ को निलंबित कर दिया था। तत्कालीन एसएसपी ने ही संबंधित जत्थे को अवैध घोषित करने की रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन

रविवार को कछला जाने के लिए दो जत्थों ने अनुमति मांगी। इनमें से पूर्व पार्षद डॉ. बनवारीलाल शर्मा के जत्थे को वैध मानते हुए शर्तों के साथ अनुमति दी गई। जबकि मौर्य गली से निकलने वाले महंत राकेश कश्यप के जत्थे की अनुमति शनिवार रात अवैध बताकर निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाई गौंटिया से रविवार दोपहर बनवारीलाल का जत्था निकला तो करीब 500 कांवड़िये डीजे की धुन पर थिरकते हुए निकले। इस दौरान दुकानदारों ने एहतियातन बाजार बंद कर दिया था। जत्था जब वनखंडी नाथ मंदिर से आगे मिश्रित आबादी से बाहर आया तो पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने चैन की सांस ली। बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि कांवड़िये कछला से जल लाकर वनखंडी नाथ मंदिर पर चढ़ाएंगे। सीओ तृतीय अनीता चौहान, इंस्पेक्टर अमित पांडेय समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

धर्मस्थल पर डाल दी तिरपाल
-बनवारीलाल के नेतृत्व में जब कांवड़ियों का जत्था निकाला गया तो पुलिस की ओर से वीडियोग्राफी कराई गई। ड्रोन से भी जत्था और आसपास छतों पर हो रही गतिविधियों की निगरानी की गई। इस दौरान उस धर्मस्थल को त्रिपाल से ढक दिया गया, जहां पिछली साल रंग डालने की वजह से विवाद शुरू हुआ था।

महंत के जत्थे के कांवड़िये भी हुए शामिल
- चक महमूद से जोगी नवादा होकर निकलने वाले महंत राकेश कश्यप के जत्थे को शनिवार रात एक बजे पुलिस ने आवेदन निरस्त होने की जानकारी दी। मोहल्ले के कई कांवड़िये महंत के जत्थे में जाने के लिहाज से तैयारी किए बैठे थे। अनुमति न मिलने पर इनमें से कई कांवड़िये बनवारीलाल शर्मा के जत्थे में शामिल होकर ही कछला रवाना हो गए। यही कारण रहा कि इस साल बनवारीलाल शर्मा के जत्थे की रौनक भी काफी बढ़ गई।


अधिकारियों से करेंगे बात : महंत
अनुमति निरस्त होने पर महंत राकेश कश्यप ने बताया कि वह स्थानीय लोगों से राय लेकर अधिकारियों से बात करेंगे ताकि आगे किसी सोमवार को जत्था निकालने की अनुमति मिल जाए। वैसे अधिकारी उन लोगों से पीपल वाली गली से होकर कांवड़ निकालने को कह रहे हैं पर वह उनके लिए नई परंपरा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed