फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A girl student committed suicide due to threats from an unknown friend In Bareilly

Girl Suicide: 'तुमने चेहरा नहीं दिखाया तो ट्रेन से कटकर मर जाऊंगा', अनजान दोस्त की धमकियों से आहत छात्रा ने की खुदकुशी

Sat, 25 Jun 2022 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jun 2022 01:41 PM IST
सार

बरेली में अनजान दोस्त की धमकियों से परेशान छात्रा ने खुदकुशी कर ली। युवक छात्रा पर वीडियो चैटिंग में चेहरा दिखाने का दबाव बना रहा था। युवक ने धमकी दी थी कि अगर तुमने चेहरा नहीं दिखाया तो मैं ट्रैन से कटकर जान दे दूंगा। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
A girl student committed suicide due to threats from an unknown friend In Bareilly
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बरेली में मोबाइल पर चैटिंग से शुरू हुई अनजान युवक से दोस्ती ने इज्जतनगर की रहने वाली छात्रा की जान ले ली। छात्रा अनजान दोस्त की धमकियों से इस कदर आहत हो गई कि उसने जहर खा लिया। दरअसल युवक वोडियो चैटिंग के दौरान छात्रा पर चेहरा दिखाने का दबाव बना रहा था। चेहरा न दिखाने पर ट्रेन से कटकर मर जाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


अनजान दोस्त की इस धमकी के बाद छात्रा ने उसे करीब 40 बार कॉल की, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। अनहोनी की आशंका से छात्रा घबरा गई और उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो वे उसे अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इज्जतनगर की एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की एक युवक से व्हाट्सएप पर चैटिंग होती थी। किशोरी की मौत के बाद जब परिजन ने उसका मोबाइल देखा तो उन्हें व्हाट्सएप पर चैटिंग के बारे में पता चला। हालांकि दोनों के बीच फोन पर भी बात होती थी लेकिन लड़की ने कभी अपना चेहरा लड़के को नहीं दिखाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का लगातार छात्रा पर चेहरा दिखाने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसने ट्रेन से कटकर मरने की धमकी भी दी थी, लेकिन किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी। परिजनों की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आलोकनगर में रहने वाले आरोपी संचित अरोड़ा के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों का कहना है कि संचित ने चैटिंग में यह धमकी भी दी थी कि ‘अगर तुम्हें कुछ हुआ तो तुम्हारे घर वालों को मार दूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed