फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A gathering organized in Jamiaturraja, degrees distributed to 134 students

Bareilly News: जमीअतुररजा में सजी महफिल, 134 तलबा को बांटी डिग्री

Tue, 12 Sep 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
A gathering organized in Jamiaturraja, degrees distributed to 134 students
बरेली। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खान कादरी की सरपरस्ती में इमाम अहमद रजा काॅन्फ्रेंस का आयोजन मथुरापुर स्थित इस्लामिक सेंटर जमीअतुररजा में किया गया। मदरसे के 134 छात्रों को डिग्री बांटी गई।
विज्ञापन

काॅन्फ्रेंस में उलमा ने बताया कि जन्नत का रास्ता सिर्फ मसलक-ए-आला हजरत है। आला हजरत की इल्मी व रुहानी जिंदगी पर रोशनी डाली। इस मौके पर हुजूर ताजुश्शरिया का कुल शरीफ शाम 7:14 बजे मनाया गया। इसके बाद उलमा किराम ने मुफ्ती ए आजम हिंद की जिंदगी पर रोशनी डाली। मुफ्ती अफजल रजवी ने उनके तकवे व फतवों को बयान किया। रात 1:40 बजे हुजूर मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। काॅन्फ्रेंस प्रभारी सलमान मियां और जमात रजा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की देखरेख में हुई। इस दौरान डॉ. मेहंदी हसन, हाफिज इकराम, शमीम अहमद, मौलाना शम्स, मौलाना निजामुद्दीन, नदीम सोभानी, मोईन खान, आबिद नूरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed