फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A four-year-old child from Bithri shows symptoms of JE, and the department is active.

Bareilly News: बिथरी निवासी चार वर्ष के बच्चे में जेई के लक्षण, विभाग सक्रिय

Fri, 19 Sep 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A four-year-old child from Bithri shows symptoms of JE, and the department is active.
बरेली। डेंगू, मलेरिया के मिल रहे मरीजों के साथ अब जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के संदिग्ध मरीज भी मिल रहे हैं। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी टीम ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध मिले बिथरी चैनपुर निवासी चार वर्ष के बच्चे का सैंपल जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेजा गया है। आईडीएसपी नोडल डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, बच्चे का परिवार हरियाणा में रहता है। घर लौटते वक्त रास्ते में बच्चे की हालत खराब होने पर उसे मुरादाबाद के ही निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। संदिग्ध लक्षण मिलने पर बच्चे का सैंपल जांच के लिए बरेली आईडीएसपी को भेजा गया। कहा कि बच्चे के परिजन, मुरादाबाद के कॉलेज के चिकित्सकों के संपर्क में हंै। जापानी इंसेफेलाइटिस संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। बुखार, सिरदर्द, उल्टी की समस्या होती है।
विज्ञापन

अगर समय पर इलाज न मिलता तो मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका थी। अब जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे का इलाज शुरू होगा। रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन का समय लगने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed