फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A farmer was kidnapped from his house in Nawabganj, the miscreants took him away in a car

Bareilly News: नवाबगंज में किसान को घर से किया अगवा, कार में डालकर ले गए बदमाश

Thu, 26 Sep 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
A farmer was kidnapped from his house in Nawabganj, the miscreants took him away in a car
नवाबगंज। नगर की बांके बिहारी कॉलोनी में बुधवार रात काली स्कार्पियो गाड़ी से आए लोग दरवाजा तोड़कर घर से किसान को उठा ले गए। देर रात तक पुलिस किसान और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शक पड़ोसी पर है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय मोहनलाल रात पौने दस बजे मकान में बाहर की ओर बनी बैठक में सो रहे थे। तभी काली स्कार्पियो गाड़ी में सवार कुछ हथियारबंद लोग आए और दरवाजा तोड़ दिया। फिर मोहनलाल को उठा ले गए। मोहनलाल के बेटे आकाश के मुताबिक बदमाशों ने पिता से कहा कि वह गेट खुलवाएं पर पिता तैयार नहीं हुए तो यह लोग उन्हें कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान आकाश और उनके परिवार के लोग भी जाग गए और गेट अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद आकाश के मोबाइल पर नए नंबर से कॉल आई। उधर से बात करने वाले ने कहा कि तू आ आजा तो तेरे पिता को छोड़ देंगे। रात में आकाश की सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि मोहनलाल के घर का पानी पड़ोसी के प्लॉट में जा रहा था। इसे लेकर शाम को पड़ोसी ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब दोनों परिवारों में मामूली कहासुनी हुई थी। पुलिस ने दबिश दी तो पड़ोसी भी लापता मिला। परिवार और पुलिस को शक है कि घटना के पीछे उसी का हाथ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्दी ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और मोहनलाल को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed