फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A dozen officers were absent on Samadhan Diwas

Bareilly News: समाधान दिवस में दर्जनभर अधिकारी नदारद

Tue, 18 Mar 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A dozen officers were absent on Samadhan Diwas
आंवला। होली के अवकाश के कारण सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दर्जनभर अधिकारी नदारद रहे। हालांकि यहां पहुंचीं एडीएमई पूर्णिमा सिंह व एसडीएम नहने राम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 40 शिकायतें आईं, जिसमें सबसे ज्यादा 14 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। मौके पर केवल तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं व पक्का कटरा निवासी शरद शर्मा द्वारा एक काॅलोनाइजर पर रामनगर रोड से मिर्जापुर की ओर जाने वाले रास्ते में पालिका के नाले को पाटकर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन




संगठन कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलोनाइजर ने पिछले दिनों पालिका चेयरमैन पर इस रोड पर बनी पुलिया को तोड़ने का आरोप लगाया था, जबकि वर्तमान में पुलिया सही सलामत है। इसके अलावा भूरीपुर गांव में गंदगी होने से संक्रमण फैलने व कचूरडांडी गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला भी उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विभागों के अफसर नहीं पहुंचे

इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले दर्जन भर अधिकारियों में अधिशासी अधिकारी बिशारतगंज, चिकित्सा अधिकारी भमोरा, मझगवां, एडीओ कृषि आलमपुर जाफराबाद, रामनगर, मझगवां, एडीओ पंचायत मझगवां, रामनगर, आलमपुर जाफराबाद सहायक अभियंता सिंचाई व लघु सिंचाई, सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण व थानाध्यक्ष, सिरौली, बिशारतगंज, भमौरा, अलीगंज आदि रहे, जिनसे एसडीएम ने जवाब-तलब किया है।
--
जाम और गन्ने के भुगतान का मुद्दा उठा, 60 में से नौ का हल
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतें आईं, जिसमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें गन्ने का भुगतान व कस्बे में लगने वाले जाम को लेकर शिकायतें मिलीं।
समाधान दिवस में डीएम को पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आ पाए। उनके स्थान पर एडीएम सिटी ने शिकायतों को सुना। किसानों के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर केसर चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की। आलोक गर्ग ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि केसर चीनी मिल उनके परिजनों द्वारा लीज पर दी गई जमीन को खुर्द-बुर्द करने में लग गई है। एडीएम सिटी ने किसी तरह के निर्माण पर रोक लगाते हुए एसडीएम को आदेश दिए हैं। नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लोगों ने मांग की। कस्बे के आदर्श कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, अब्बासनगर, सकरस, जाजूनागर में आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की गई। संवाद
--
राशन में नमक मिलाकर देने का आरोप, शिकायत

नवाबगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने राशन में नमक मिलाकर देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। एसडीएम ने मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को दी है। इस प्रकार समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सीओ हर्ष मोदी ने शिकायतें सुनीं। भदपुरा के चौखंडी गांव के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि चौखंडी गांव की राशन की दुकान मटकापुर गांव में अटैच चल रही है। ग्रामीण जब मटकापुर गांव में राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचते हैं तो उनका आरोप है कि कोटेदार राशन में नमक मिलाकर वितरण करता है। साथ ही चीनी और राशन में घटतौली करता है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए है।

भाजपा के पूर्व विस्तारक सचिन रस्तोगी ने नगरपालिका परिषद में नक्शा पास कराने के नाम 20 हजार रुपये की अवैध वसूली व विकास कार्य में मानक के अनुसार सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed