फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A bag containing cash, EVMs and forms was snatched from a roadways conductor.

Bareilly News: रोडवेज परिचालक से नकदी, ईटीएम और प्रपत्रों से भरा बैग छीना

Tue, 04 Nov 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A bag containing cash, EVMs and forms was snatched from a roadways conductor.
बरेली। नावल्टी चौराहे के पास रोडवेज संविदा परिचालक महेंद्र सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया और भाग निकले। परिचालक के अनुसार बैग में 19,450 रुपये, ईटीएम और मार्ग प्रपत्र आदि सामान था। तहरीर देने के बाद कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को घटना के संबंध में श्रमिक समाज कल्याण संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने एआरएम संजीव श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर कोतवाली से मुलाकात कर घटना के खुलासे की मांग की। बरेली डिपो के परिचालक महेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय को बताया कि उसकी ड्यूटी बरेली-दिल्ली और बरेली-बदायूं मार्ग पर है। 30 अक्तूबर को सुबह पांच बजे वह बस लेकर निकल रहा था। पुराना रोडवेज बस अड्डा से निकलने के बाद नावल्टी चौराहे के पास बस रोक कर सवारियां बैठाने के लिए नीचे उतरा तभी बाइक सवार दो झपटमारों ने उसका बैग छीन लिया। एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना का खुलासा करने के संबंध में उनकी ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। विभागीय जांच भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed