{"_id":"6a42b9f4f95e2a058606c3ee","slug":"a-10-mva-transformer-was-damaged-due-to-lightning-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106366-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली गिरने से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली गिरने से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका
Tue, 30 Jun 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। सब स्टेशन पर लगे 10 एमवीए (मेगावोल्ट-एम्पीयर) के ट्रांसफार्मर पर सुबह करीब आठ बजे बिजली गिर गई। इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और नगर की आपूर्ति ठप हो गई। 80,000 की आबादी को गर्मी झेलनी पड़ी।
नगर में सुबह बारिश हुई। इस दौरान सब स्टेशन पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई, जिससे वह फुंक गया। इस कारण नगर में आपूर्ति ठप हो गई। 80,000 की आबादी को गर्मी झेलने के अलावा पेयजल, रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हुई।
निगम के अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश ने बताया कि बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर लगाया जाएगा। इसमें चार-पांच दिन का समय लगेगा। तब तक फीडर से नगर के क्षेत्रों को दो-दो घंटे आपूर्ति की जाएगी। उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की है।