फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इस साल बंटेगा पौने चार अरब का लोन

इस साल बंटेगा पौने चार अरब का लोन

Wed, 02 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 02 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाने और आर्थिक प्रगति के लिए सरकारी योजनाओं के तहत बरेली में इस वर्ष तीन अरब 83 करोड़ 61 लाख रुपये का लोन बांटने की योजना है। इसके लिए प्राथमिकता सूची तैयार कर ली गई है। कृषि को पहले और लघु उद्योग को दूसरे स्थान पर रखा गया है जबकि होम लोन तीसरे और एजूकेशन लोन का स्थान चौथा है।
विज्ञापन

कृषि बाहुल्य जिले में लोन वितरण में किसानों को सर्वोच्च वरीयता दी गई है। उन्हें 1970.50 करोड़ रुपये का फसली ऋण दिया जाएगा जबकि कृषि संबंधी गतिविधियों या कामकाज के मद में 2375.06 करोड़ रुपये का ऋण आवंटन होगा। इसमें से कृषि संबंधी अप्रत्यक्ष कामकाज के लिए ही अकेले 95 करोड़ रुपये का और शेष प्रत्यक्ष कामों के लिए ऋण दिया जाएगा। फसली ऋण सिर्फ किसान कार्ड धारकों को ही दिए जा रहे हैं और अब भी कार्ड बनवाने से वंचित रहे किसानों का कार्ड बनाने के लिए ब्लाक लेवल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की नियमित समीक्षा बैठकें कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी वरीयता में लघु उद्योगों को कुल 279.75 करोड़ रुपये का लोन बंटेगा। लीड बैंक मैनेजर मधुर मोहन श्रीवास्तव ये ऋण जिले में कार्यरत कुल 10 निजी, चार सहकारी और एकमात्र ग्रामीण बैंक (बड़ौदा ग्रामीण बैंक) समेत कुल 38 बैंकों के 360 शाखाओं से दिए जा रहे हैं। लोन वितरण में तेजी लाने के लिए इसी महीने के पहले पखवाड़े में समीक्षा होगी। होम लोन के मद में कुल 214.40 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जबकि चौथी वरीयता के तहत 128.64 करोड़ रुपये का एजूकेशन लोन वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed