{"_id":"120-94312","slug":"Bareilly-94312-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा
Bareilly
Updated Thu, 22 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/सीबीगंज। हाईवे पर महेशपुरा गांव के पास तेज रफ्तर ट्रक ने बाइक सवार नव दंपति को कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई जब कि उसकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना नबावगंज के बहोरन नगला देशनगर गांव निवासी 26 वर्षीय फिरोज अहमद की ग्राम महेशपुरा में सिद्दीक के घर ननिहाल है। 29 अप्रैल 2013 को फिरोज की सरमीन के साथ शादी हुई थी। बुधवार को फिरोज पत्नी के साथ बाइक से बरेली की तरफ जा रहा था। महेशपुरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई जब कि समरीन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक गुवाहाटी से नारियल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक बलवीर सिंह निवासी भारशील, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है।
पेपर देने जा रहे थे पति-पत्नी
फिरोज बरेली कॉलेज का छात्र था और सरमीन खुसरो डिग्री कॉलेज मेंबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दोनों बुधवार को पेपर देने जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। सूचना मलने पर फिरोज के ननिहाल वाले मौके पर पहुंचे और समरीन को अस्पताल ले गए लेकिन गंभीर चोट के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।