{"_id":"120-94180","slug":"Bareilly-94180-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर पन्नू ने कोर्ट में हाजिर होने को दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर पन्नू ने कोर्ट में हाजिर होने को दी अर्जी
Bareilly
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आठ दिन पहले सरेशाम दवा विक्रेता पर हमला करने वाले शातिर पन्नू को पकड़ने के लिए प्रेमनगर थाने की पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पुलिस की ढिलाई की वजह से पन्नू ने कोर्ट में हाजिर होने के लिए अर्जी दी है।
थाना प्रेमनगर में राजेंद्रनगर कॉलोनी में रहने वाले 17 साल के हिमांशु नैय्यर पर मोहल्ले के ही ललित और उसके संजयनगर निवासी उसके साथी पन्नू ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। हिमांशु पर दवा की दुकान से लौटते हुए सोमवार की रात पौने दस बजे मंडल विहार की गली में जानलेवा हमला हुआ था। गोली उसके एक गाल में घुसकर दूसरे गाल से बाहर निकल गई। गोली उसकी जीभ को जख्मी कर पार निकल गई थी। हिमांशु के पिता प्रमोद नैय्यर की तरफ से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था लेकिन ने अभी तक उनमें से किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर हिमांशु कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में है। उसने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दी है। हिमांशु से पिता का कहना है कि पन्नू बेहद शातिर अपराधी है। उसे जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह उसके परिवार में किसी भी हत्या कर देगा। पुलिस का यही रवैया रहा तो वह एसएसपी से मुलाकात करके इंसाफ की गुहार लगाएंगे।