{"_id":"120-94105","slug":"Bareilly-94105-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी घायल
Bareilly
Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामपुर हाईवे पर सुबह के समय सीबीगंज जीटीआई के पास ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला के साथ मौजूद उसकी बेटी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई।
सीबीगंज कस्बे के मोहल्ला शिवनगर निवासी गिरीराज थापा की 36 वर्षीय पत्नी निर्मला थापा रविवार सुबह छह बजे घरेलू सामान खरीदने 13 साल की बेटी रुचि के साथ बाजार आ रही थीं। निर्मला जैसे ही रामपुर रोड स्थित जीटीआई के पास पहुंचीं तो पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रुचि जख्मी हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।