{"_id":"120-92427","slug":"Bareilly-92427-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया पिता का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया पिता का हत्यारा
Bareilly
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिता की हत्या के आरोपी राजेश को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि वह खेत पर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। उसके भाई ने उसक ो फंसाने के लिए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
थाना सुभाष नगर के गांव महेशपुरा निवासी 52 वर्षीय रमेश पाल का उसके ही पुत्र राजेश उर्फ राजू से 22 अप्रैल को झगड़ा हो गया था। इसी दौरान रमेश पाल को सीने में गोली मार दी गई थी, जिनकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। रमेश पाल के पुत्र बबलू ने अपने छोटे भाई राजेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। राजेश ने बताया कि वह ठेकेदारी करता है। उसका भाई भी उसके साथ काम करता है, जिस पर उसके 35 हजार रुपये निकल रहे हैं। इसी कारण उस पर उसने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर एसएस तोमर ने बताया कि राजेश को पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।