{"_id":"120-84435","slug":"Bareilly-84435-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की बर्फबारी से शहर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों की बर्फबारी से शहर बेहाल
Bareilly
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम : 12.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 4.3 डिग्री सेल्सियस
बरेली। पहाड़ों पर लगातर हो रहे हिमपात और शीतलहरी से शहर भी ठंड के चपेट में आ गया है। मौसम के दो दिन से बदले मिजाज ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। अधिकतम तापमान के भी लुढ़कने से गलन बढ़ गई है। हालांकि न्यूनतम पारा स्थिर रहा। बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
शीतलहर तो कई दिनों से परेशान कर रही थी, लेकिन बुधवार को सभी रिकॉर्ड टूट गए। कोहरे के कारण दिन भर धुंध छाई रही इस कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं ने बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मंगलवार की अपेक्षा 5.3 डिग्री सेल्सियस कम था। यह सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान मंगलवार के तरह 4.3 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। बर्फीली हवाओं के थपेड़े से सड़क के किनारे रहने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
अधिकतम पारे का हाल
छह जनवरी : 17.1
पांच जनवरी : 17.3
चार जनवरी :16.9
तीन जनवरी :18.9
दो जनवरी : 19.1
एक जनवरी : 22.0