{"_id":"120-73478","slug":"Bareilly-73478-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त
Bareilly
Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान माराराव गांव की माया देवी ने अपने भाई तेजसिंह निवासी राधेनगर, निसोई थाना बिशारतगंज के रूप में की। रविवार को समाचार पत्रों के जरिए जानकारी मिलने पर वह और उनके पति वीरपाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। माया ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता था। रक्षाबंधन के बाद वह घर से काम करने के लिए वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।