फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिले में 17 से फिर हाई अलर्ट

जिले में 17 से फिर हाई अलर्ट

Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सावन का तीसरा सोमवार शांतिपूर्वक गुजरने के बाद आखिरी सोमवार के लिए हर स्तर पर गंभीर और पुख्ता चौकसी का खाका तैयार किया गया है। दरअसल, तीन सोमवार के दौरान खुराफाती तत्वों और उनकी हरकतों के अलावा खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने यह फैसला किया है। डीएम अभिषेक प्रकाश की अगुवाई में तय किया गया है कि 17 अगस्त से पूरे जिले में हाई अलर्ट रहेगा। रविवार और सोमवार को जिले भर में रेड स्कीम लागू रहेगी। इस दौरान फर्जी कांवड़ियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कांवड़ियों के दल में खुराफाती तत्वों को कई स्तर पर छांट कर तत्काल अलग करने और उनके खिलाफ विस्तृत जांच शुरू होगी। ऐसे संदिग्ध लोगों की पृष्ठभूमि दागदार होने की सूरत में इन पर कड़ी कार्रवाई की भी तैयारी है।
विज्ञापन

आखिरी सोमवार को तीसरे सोमवार की तुलना में दोगुने ज्यादा कांवड़िये निकलने और मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर निगहबानी के लिए मोबाइल टीम, वीडियोग्राफी टीम, खुफिया कैमरे वाली टीम और खुफिया अधिकारियों की बड़ी टीम उतारी जा रही है। पहले ही चिह्नित संदिग्धों को अघोषित तौर पर नजरबंद करने की भी योजना है। इन पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन इनकी हर गतिविधि पर लगातार पुलिस-प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन

इस बीच करीब दो दर्जन संवेदनशील स्थानों पर अभी से निगहबानी बढ़ा दी गई है। इनमें मनिहारन चौक, साहू गोपीनाथ लाल मस्जिद, मठ तिराहा, कोहाड़ापीर तिराहे से चौधरी तालाब रेलवे क्रासिंग, अलका होटल के सामने वाली गली से विभूति नाथ मंदिर, शाहदाना चौराहा, पकड़िया नाथ मंदिर, कुतुब शाह की जियारत, मोहल्ला कोट से घोसियान मस्जिद, चक चुंगी, जोगी नवादा, मोहल्ला साहूकारा, बड़ाबाजार, कुतुबखाना, बानखाना चौराहा, दोहरा रोड, पीटेश्वर मंदिर अधलखिया से गांव कुम्हरा तक का क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed