{"_id":"120-72643","slug":"Bareilly-72643-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास प्रिंसिपल को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास प्रिंसिपल को लूटा
Bareilly
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाइक सवार बदमाशों ने करगैना पुलिस चौकी के पास सोमवार को दिनदहाड़े प्रिंसिपल का 30 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
सीबीगंज में जोगीठेर उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल राकेश तिवारी पंजाबी बाग कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने दोपहर को चौकी चौराहा स्थित केनरा बैंक से तीस हजार रुपये निकाला और हैंड बैग में रखकर टेंपो से करगैना चौराहा पहुंचे। यहां से वह पैदल घर जाने लगे। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया और पास के ही चौकी पर पुलिस को सूचना दी। हाल यह है कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर बदायूं रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के बावजूद लुटेरे भागने में कामयाब रहे। राकेश के मुताबिक बैग में रुपयों के अलावा 10 पास बुक, स्कूल की चाबियां और अन्य कागजात थे। एसओ अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से घटना हुई है, ऐसा लग रहा है कि बदमाश उनके पीछे बैंक से ही लगे थे। मामले की जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जाएगी।