फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अस्पताल से भरोसा उठ गया

अस्पताल से भरोसा उठ गया

Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अस्पताल परिसर में बलात्कार की घटना के बाद से गंगाशील हास्पिटल से मरीज खुद अपनी छुट्टी कराकर घर लौट रहे हैं। घटना से पहले जहां सौ से अधिक मरीज भर्ती थे, शुक्रवार को उनकी संख्या सिर्फ 35 बची थी। पुलिस की पूछताछ के डर से डाक्टर भी हास्पिटल आने से डर रहे हैं। शुक्रवार को डेढ़ दर्जन में से सिर्फ चार डॉक्टर ही अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी डा. त्रिवेणी सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने जब अस्पताल कर्मियों से पूछताछ करनी शुरू की तो नजर बचाकर एक चिकित्सक बैकडोर से भाग निकले।
विज्ञापन

दिन में दोपहर न्यूरो सर्जन डॉ. सुधीर, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ.अरुण, डा. विवेक और डॉ. छाबड़िया ही अपने चेंबर में बैठे थे। डॉ. सुधीर को दिखाने के लिए करीब दो दर्जन मरीज मौजूद रहे, जबकि अन्य चिकित्सकों के चेंबर के सामने गिने चुने मरीज ही जुटे थे। बाकी पूरे अस्पताल में सन्नाटा पसरा था। अस्पताल में जो भी शख्स मौजूद रहा उसकी जुबान पर सिर्फ यही मामला छाया हुआ था। अस्पताल कर्मी कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे वहीं कुछ कर्मचारी घटना के दोनों आरोपी अटेंडेंट को कोस रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मौजूद मेडिकल स्टोर से सिर्फ 20 फीसदी दवा बिकी। इसके अलावा हास्पिटल के सामने चाय-नाश्ते के दुकानदारों की कमाई पर भी घटना ने ग्रहण लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक भी गुस्से में
बरेली। विभिन्न संगठनों ने गंगाशील अस्पताल में बलात्कार मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठायी है। मेडिकल वर्कर्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से भेेंट की तथा ज्ञापन देकर बलात्कार के दोषियों व उसमें सहयोग करने वालों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि वह सभी अस्पताल के कर्मियों के बीच जागरुकता अभियान चलायेगी। 20 जुलाई को 12.30 बजे दामोदर स्वरूप पार्क चौकी चौराहा में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

महानगर कांग्रेस कमेटी की अनुज गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना की निंदा करते हुए दोषियों को विरुद्ध कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रभात गिरि गोस्वामी ने डाक्टर के कृ त्य की कठोर शब्दों में निंदा की है। मजदूर मंडल उत्तर प्रदेश की लक्ष्मन सिंह राना की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. दम्पति की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed