{"_id":"120-68767","slug":"Bareilly-68767-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभिया को ‘बचाने’ आगे आए समाजसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभिया को ‘बचाने’ आगे आए समाजसेवी
Bareilly
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बभिया गांव को ‘बचाने’ के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। सामाजिक संस्था कल्याणी के महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में एक दल सोमवार सुबह 11 बजे गांव जाकर कच्ची शराब बंद कराने के लिए पहल करेगा।
यह निर्णय संस्था की बैठक में लिया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा पहला कदम गांव जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित करना है, जिनके घरों में कच्ची शराब का कारोबार होने से गांव बदनाम हो रहा है। वहां अपराधियों की फौज तैयार हो रही है। वहां के लोगों को समझाकर शराब के कारोबार से लोगों को मुक्ति दिलाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही बच्चों को शराब से होने वाली बुराइयों के बारे में बताकर नेक राह पर चलने का संदेश दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र खंडेलवाल, घनश्याम अग्रवाल, दीन दयाल शर्मा, पवन कालरा, संजीव सक्सेना, प्रीति श्रीवास्तव, देवेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।