फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पोलियो ड्रॉप पिलाना नाजायज नहीं

पोलियो ड्रॉप पिलाना नाजायज नहीं

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शरीयत के मुताबिक नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाना नाजायज नहीं है। इसमें ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली है जिसे इस्लाम में हराम या नाजायज ठहराया गया हो। दरगाह-ए-आला हजरत से जुड़े मुफ्ती शोएब रजा कादरी ने यह फतवा जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को रोटरी भवन में पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए आयोजित सम्मान एवं संकल्प समारोह में डीएम अभिषेक प्रकाश और मेयर डॉ. आईएस तोमर की मौजूदगी में इस फतवे के बारे में जानकारी दी गई। यह भी साफ किया गया कि मुफ्ती शोएब रजा कादरी ने यह फतवा तमाम चिकित्सकीय शोध, जर्नल, शरीयत के गहन अध्ययन और विशेषज्ञ डॉक्टरों से बातचीत के बाद जारी किया है। समारोह में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के कैमरे बंद कराए जाने के बाद मुफ्ती शोएब रजा कादरी भी मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियां गलत हैं। कुछ वेबसाइटों पर भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम समाज के दूसरे मुअज्जिज लोगों ने भी पोलियो को न पनपने देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दरअसल जिला प्रशासन ने रोटरी क्लब के साथ यह कार्यक्रम मुस्लिम समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए आयोजित किया था। पिछले दिनों एक वेबसाइट पर पोलियो ड्रॉप को लेकर हुए दुष्प्रचार को ग्रामीण इलाकों में पर्चे छपवाकर बंटवाया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने जब्त करा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने मुस्लिम समाज को जागरूक करने का फैसला लिया था। इस दौरान यह भी बताया गया कि मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से इससे पहले पोलियो खुराक पिलाने की अपीलें तमाम बार की गई हैं, लेकिन फतवा पहली बार जारी हुआ है। यह भी बताया गया कि बरेली में पोलियो वर्ष 2009 में खत्म हो चुका है, जबकि यूपी में 21 अप्रैल 2010 और देश में जनवरी 2011 में पोलियो उन्मूलन की घोषणा की गई। लेकिन इसके दोबारा पनपने का खतरा अभी मिटा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दरगाह-ए-आला हजरत से जुड़े जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी और खलीलाबाद के मुफ्ती अख्तर हुसैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed