{"_id":"120-62593","slug":"Bareilly-62593-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कॉलेज के चीफ प्राक्टर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कॉलेज के चीफ प्राक्टर पर हमला
Bareilly
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राजेंद्रनगर में बच्चे को कार खुरचने से मना करने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर निजी कॉलेज के चीफ प्राक्टर पर हमला कर दिया। हमलावर ने उन पर ईंट से वार किया और गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने प्राक्टर की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रेमनगर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी डॉ. पंकज अग्रवाल महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में चीफ प्राक्टर हैं। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे वह पत्नी रिचा अग्रवाल को कार से लेकर लौटे। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कार खड़ी करने के बाद वे घर में चले गए। इस बीच उन्होंने घर से बाहर देखा तो उनकी कार पड़ोसी गुड्डू का बेटा खुरच रहा था। इस पर उन्होंने उसे डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद वहां गुड्डू आया और उसने ईंट से उन पर हमला कर दिया। प्राक्टर के मुंह और सिर में काफी चोटें हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार धामा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।