{"_id":"120-61989","slug":"Bareilly-61989-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमईएस के कर्मचारी का बेटा संदिग्ध हालात में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमईएस के कर्मचारी का बेटा संदिग्ध हालात में गायब
Bareilly
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लाल फाटक से कोचिंग के लिए सदर बाजार आया इंटर का छात्र संदिग्ध हालात में गायब हो गया। देर शाम घर न पहुंचने पर एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज) में काम करने वाले पिता ने कैंट पुलिस को यह बात बताई। पुलिस और सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया तो वीरांगना चौक के पास छात्र की साइकिल मिली। देर रात तक पुलिस के साथ सेना की क्यूआरटी जंगलों की खाक छान रही थी।
लाल फाटक के पास एमईएस कॉलोनी में रहने वाले नवरत्न गिरी एमईएस में चालक हैं। उनका बेटा 17 वर्षीय प्रशांत आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। वह बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपनी साइकिल से सदर बाजार गया था। जहां से वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। पिता ने कैंट थाने में इसकी सूचना देने के साथ ही अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को बताई। छात्र को हर संभावित स्थानों पर तलाशा गया और कोचिंग से लेकर उसके दोस्तों से पूछताछ की गई। रात एक बजे तक छात्र का कुछ पता नहीं चल सका था।