{"_id":"120-57469","slug":"Bareilly-57469-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के बजाय समझौते को दबाव बना रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के बजाय समझौते को दबाव बना रही पुलिस
Bareilly
Updated Mon, 24 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। साजिश के तहत पांच लोगों ने मिलकर एक विधवा की जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। अब फरीदपुर की पुलिस अभियुक्तों को जेल भेजने के बजाय समझौते को दबाव बना रही है।
प्रेमनगर इलाके की आराम सिंह कॉलोनी निवासी सुशीला के पति शेर सिंह की मौत 1997 मेें हो गई थी। उनके नाम साढ़े चार बीघा जमीन थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में है। ठिरिया निजावत खां के चंद्रपाल ने शेर सिंह की जगह खुद को पेश कर उसकी साढ़े चार बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया। इसका पता लगने पर 19 अक्तूबर को शेर सिंह की पत्नी सुशीला ने थाना फरीदपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसमें चंद्रपाल, कालीबाड़ी के दीपक, प्रेमनगर के मो. सलीम, टाइपिस्ट धर्मेंद्र शर्मा और अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा को नामजद किया गया है। सुशीला का आरोप है कि दो महीने बाद पुलिस भी पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया। उन पर उल्टे समझौता करने को दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों के पक्ष वाले धमकियां दे रहे हैं। इससे परेशान सुशीला ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।