{"_id":"120-55621","slug":"Bareilly-55621-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घर और एक दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घर और एक दुकान से लाखों की चोरी
Bareilly
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में चोरों के दुस्साहस के आगे पुलिस भी लाचार नजर आ रही है। इस बार गोसाई गौंटिया, शहामतगंज और सीबीगंज को निशाना बनाया, जहां के दो घर और एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपये का सामान पार कर दिया गया। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पुराना शहर के गोसाई गौंटिया निवासी राममूर्ति लाल बृहस्पतिवार शाम को अपने एक रिश्तेदार के घर संजय नगर गए थे। दोनों बेटे भी बाहर थे। अकेली होने के कारण राममूर्ति की पत्नी टिकोली रात को पास में रहने वाले बहनोई के घर चली र्गइं। राममूर्ति के मुताबिक रात ढाई बजे पत्नी की नींद खुली तो वह बाहर आईं। अचानक उनके घर से एक चोर गैस सिलेंडर लेकर निकलता दिखा। उनके चीखने पर चोर सिलेंडर फेंककर भाग गया। चीख सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। अंदर जाकर टिकोली ने देखा तो घर में रखा संदूक गायब था और सारा सामान फैला था। संदूक में 20 हजार नकदी और करीब 80 हजार रुपये के जेवर थे। राममूर्ति ने अगले दिन बारादरी थाने में तहरीर दी।
चोरों ने रात को शहामतगंज स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी, सामान और जरूरी कागजात ले गए।
शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। व्यापारी ने शहामतगंज चौकी में तहरीर दी है, लेकिन चौकी इंचार्ज राकेश सिंह तहरीर न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
सीबीगंज की नई बस्ती पस्तौर निवासी मालदेई दो दिन पहले पति का इलाज कराने चंदौसी गई थीं। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा देखा तो फोन से इसकी सूचना मालदेई को दी। शुक्रवार को वहां से लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में रखे 50 हजार रुपये नगद, जेवर और बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब था। उन्होंने सीबीगंज थाने में तहरीर दी है।