फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इस बार रात का तापमान जल्दी गिरा, बढ़ी ठंड

इस बार रात का तापमान जल्दी गिरा, बढ़ी ठंड

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। मौसम का मिजाज इस बार कुछ खास रुख अख्तियार किये हुये है। बरेली में रात का तापमान गत वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा गिरा है। करीब डेढ़ से तीन डिग्री सेल्सियस तक पारा ज्यादा लुढ़का है। इसके चलते सुबह और शाम को दिसंबर माह के पहले हफ्ते सरीखी ठंड का अहसास हो रहा है। पूरे मामले का विश्लेषण कर रहे मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि वायुमंडलीय दबाव हटने लगा है और ऐसे में रात के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट हो सकता है। इससे मौजूदा धुंध वाली स्थिति आगे कोहरे के रूप धारण करती है।
बरेली मौसम कार्यालय में दर्ज ब्योरे के मुताबिक, सामान्य तौर पर चार किमी या इससे अधिक की रहने वाली दृश्यता फिलहाल सुबह और शाम के समय महज एक से दो किमी तक ही रह रही है। सिर्फ दोपहर के समय कुछ घंटे के लिये ही दृश्यता साफ रह पा रही है। वर्ष 2011 की तुलना में इस बार 15 से 19 नवंबर के बीच रात का तापमान 1.6 से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा हुआ मिला है। यहां के सहायक मौसम विज्ञानी राजेश कुमार के अनुसार, अब इसमें आगे लगातार गिरावट के आसार हैं। लेकिन अभी कोहरे की स्थिति नहीं बन रही। रात का तापमान जब 10 डिग्री सेल्यिस से नीचे हो और रात - दिन के तापमान में अंतर आठ से नौ डिग्री सेल्सियस से कम हो तभी अमूमन कोहरा पड़ने की स्थिति बनती है। अभी यह अंतर करीब 12 से 14 डिग्री सेल्सियस का है और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही है। ऐसे में अभी सुबह और शाम को धुंध वाली ही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ का पक्ष
इस बार अक्तूबर माह में कोई बारिश नहीं हुई। चालू नवंबर माह में बूंदाबांदी लायक माहौल नहीं बना। इससे आसमान अमूमन साफ बना हुआ है। कम दबाव की थोड़े समय के लिये बनी स्थिति भी खत्म हो गई है। इसी कारण इस बार ठंड का अहसास बीते वर्ष की तुलना में नवंबर मध्य में ही ज्यादा हो रहा है। इसके पीछे कोई अन्य बड़ी वजह नहीं है। -- प्रो. एचएस कुशवाहा, कृषि मौसम विशेषज्ञ, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली में रात के तापमान का तुलनात्मक ब्यौरा (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि नवंबर 2011 नवंबर 2012
15 16.0 13.0
16 15.6 13.1
17 15.7 13.2
18 15.2 13.6
19 16.2 13.4
20 15.0 12.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed