{"_id":"1-41525","slug":"Bareilly-41525-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी एअरफोर्स ने जीता सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी एअरफोर्स ने जीता सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट
Bareilly
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय एअरफोर्स और बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स की टीम ने जीत हासिल की। केवी विद्यालय एअरफोर्स स्टेडियम में स्कूल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से सिक्स-ए-साईड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में केवी एअरफोर्स ने केवी आईवीआरआई को 2-0 से हरा दिया। गर्ल्स में सेक्रेड हार्ट ने केवी एअरफोर्स 2-0 से हरा दिया। इसके पहले टूर्नामेंट के लीग दौर के मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रिंसिपल एलके आहूजा ने किया। इस मौके पर हाकी एसोसिएशन के सचिव वसीम खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसएसडीए का प्रयास सराहनीय है। एसएसडीए के प्रेसीडेंट एके वाजपेयी, पीपी सिंह, हॉकी कोच अनवर खान और धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन