{"_id":"1-41335","slug":"Bareilly-41335-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद की गोलियां खाने से छात्र की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद की गोलियां खाने से छात्र की हालत बिगड़ी
Bareilly
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुबह बेहोश मिला अपने कमरे में
इलाज कराने के बाद सुधरी तबियत
सिटी रिपोर्टर
बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास में नींद की कई गोलियां खा लेने से बीटेक के एक छात्र की हालत बिगड़ गई। सुबह देर तक जब वह बेहोश पड़ा रहा तो उसके रूम मेट ने वार्डेन को सूचना दी। तब उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
नींद की गोलियां खाने वाला संदीप कुमार रंजन बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है। सुबह आठ बजे उसके रूम मेट ने वार्डेन विजय बहादुर यादव और हॉस्टल प्रभारी सुधांशु कुमार को सूचना दी कि वह अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ा है। इस पर फौरन उसे रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पता लगा कि उसने नींद की गोलियां खाई हैं। इलाज के बाद हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। संदीप ने होश में आने के बाद बताया कि फर्स्ट सेमेस्टर का उसका रिजल्ट ठीक नहीं आया। तीन पेपरों में बैक आने से वह तनाव में था। इसी कारण उसने रात नींद की तीन गोलियां खा ली थीं। फिर भी नींद नहीं आई तो दो गोलियां और खा लीं। इसके बाद उसे नहीं पता कि क्या हुआ। वार्डेन ने उसके घर वालों को घटना के बारे में सूचना दे दी है।