{"_id":"1-41147","slug":"Bareilly-41147-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया
Bareilly
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर तोड़फोड़ करने का आरोप
बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास में तोड़फोड़ करने पर चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इन छात्रों पर मंगलवार को शराब पीकर हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे तोड़ देने और फर्नीचर तीन मंजिल से नीचे फेंक देने का आरोप है। इन छात्रों को बृहस्पतिवार सुबह 12 बजे तक हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है।
हॉस्टल में हुए इस उत्पात की शिकायत कुछ छात्रों ने ही वार्डेन से की थी। वार्डेन डॉ. विजय बहादुर ने इस शिकायत पर जांच की तो बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र अभिजीत कसाना, पवन कुमार सिंह, शिवम पाठक और संजीव जायसवाल को दोषी पाया। अभिजीत के हाथ भी शीशा तोड़ने की वजह से कट गया था। हॉस्टल से निष्कासित करने से पहले वार्डेन ने आरोपी छात्रों का बयान लिया तो उन्होंने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। चूंकि इससे पहले भी इन छात्रों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी और तब भी उन्होंने माफीनामा दिया था, लिहाजा गलती स्वीकार करने के बावजूद उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का पात्र माना गया। वार्डेन ने बताया कि हॉस्टल में तोड़फोड़ की वजह से हुई क्षति की भरपाई इन छात्रों की कॉशन मनी से की जाएगी।
-----------
कुलपति ने मानी रूटा की मांगे
बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को अपनी कुछ मांगों को लेकर कुलपति से मिला। कुलपति ने उनकी सभी मांगे मान लीं।
कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत लंबित चल रहे प्रमोशन करने की शिक्षकों की मांग पर कुलपति ने कहा कि वह जल्द कार्रवाई करेंगे। एरियर, इंक्रीमेंट और प्रमोशन पर भी उन्होंने सहमति व्यक्त की। एक शिक्षक को एक पद देने की बात को भी उन्होंने माना और कहा कि इससे गुणवत्ता बढ़ेगी, इसलिए इसे जरूर लागू किया जाएगा। नवनिर्मित आवासों में अवैध रूप से रहे शिक्षकों को हटाकर अर्ह शिक्षकों को आवासों देने की मांग को भी मान लिया। कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी में वरिष्ठता सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।