{"_id":"1-41055","slug":"Bareilly-41055-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित गृहकर जमा कराने के बावजूद थमा दिया डेढ़ लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित गृहकर जमा कराने के बावजूद थमा दिया डेढ़ लाख का नोटिस
Bareilly
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गृहकर में उजागर हो रही तमाम खामियां
सिटी रिपोर्टर
बरेली। नगर निगम प्रशासन की ओर से की जा रही गृहकर वसूली में तमाम खामियां उजागर हो रही है। नगर निगम गृहकर विभाग के अधिकारी उन भवन स्वामियों को भी बकाए का नोटिस थमा दे रहे है जिन्होंने गृहकर का नियमित भुगतान किया है। ऐसे ही एक भवन स्वामी मेयर व नगर आयुक्त को शिकायत दर्ज करायी है।
गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन की ओर से भवनाें का गृहकर वसूला जाता है। जिसके लिए निगम प्रशासन की ओर से भवन स्वामियों को नोटिस जारी की जाती है। लेकिन भवन स्वामियों की मानें तो नगर निगम प्रशासन गृहकर की नोटिस जारी करने में कई अनियमितताएं बरत रहा है। मंडल विहार कालोनी के बाशिंदे डा सीपी कपूर का कहना है कि उन्हें निगम प्रशासन की ओर से एक लाख बीस हजार रुपये का गृहकर नोटिस भेजा गया है। डा कपूर का कहना है कि उन्होंने नियमित समय पर गृहकर का भुगतान किया है। नगर निगम का कोई बकाया नही है। इसके बावजूद नोटिस भेज दिया गया है। डा कपूर का यह भी कहना है कि इस संबंध में जब नगर निगम गृहकर से जुड़े अधिकारियों से ंसंपर्क साधा तो उन्होंने यह तर्क देकर चुप करा दिया कि गृहकर दो रजिस्टर बनाए गए है। दूसरे रजिस्टर के आधार गृहकर का नोटिस जारी किया गया है। बहरहाल डा कपूर ने पूरे प्रकरण से मेयर व नगर आयुक्त को अवगत कराया है। उनका कहना है कि कालोनी के ऐसे कई भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।