फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक जून से शुरू होगी आर्थिक गणना

एक जून से शुरू होगी आर्थिक गणना

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर और चार्ज अफसर की ट्रेनिंग शुरू
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। सामाजिक, आर्थिक और जातिगत गणना के लिए मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संजय कम्यूनिटी हॉल में शुरु हो गया। पहले दिन मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने अफसरों को इस कार्यक्रम को पूरी गंभीरता से पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसी गणना के आधार पर केंद्र सरकार अगले दस वर्षो के लिए आर्थिक और दूसरी महत्वपूर्ण नीतियां तय करेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल के सभी जिलों के चार्ज अधिकारी और मास्टर ट्रेनर हिस्सा ले रहे हैं। मंडलायुक्त ने उन्हें वास्तविक आंकड़ों का मूल्यांकन करने को कहा। डीएम मनीष चौहान ने कहा कि चार्ज अफसर और मास्टर ट्रेनर पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण लें ताकि प्रगणकों को जानकारी देने में आसानी हो। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में तीन सौ से ज्यादा चार्ज अधिकारी और मास्टर ट्रेनर हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद मास्टर ट्रेनर प्रगणकों को ट्रेनिंग देंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक जून से गणना का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति का भी जायजा लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ नरेंद्र सिंह, तमाम एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed