{"_id":"1-40951","slug":"Bareilly-40951-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईएस से 43 मुकदमे थानों में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईएस से 43 मुकदमे थानों में भेजे गए
Bareilly
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को 43 मुकदमे थानों को भेज दिए गए। साथ ही थानेदारों को इन मामलों का खुलासा कर अभियुक्तों को जेल भेजने का निर्देश दिया गया है। एसआईएस (विशेष जांच प्रकोष्ठ) में जिले भर के मुकदमे तफ्तीश को भेजे जाते हैं। पिछले कई महीनों में लूट, चोरी और हत्या जैसे मुकदमों को भी एसआईएसी भेज दिया गया था। दरअसल ऐसी घटनाएं सुरागरसी से खुलती हैं, जिसे थाने वाले ही कर सकते हैं। दूसरे तबादले होने से एसआईएस में दरोगा की संख्या भी कम रह गई। इसको देखते हुए एसएसपी डा. संजीव गुप्ता ने 43 मुकदमे तफ्तीश के लिए संबंधित थानों को वापस कर दिए।
विज्ञापन