फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सफाई करने को लेकर मारपीट से पांच घायल

सफाई करने को लेकर मारपीट से पांच घायल

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाकरगंज में हुई घटना, तीन का शांति भंग में चालान
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। बाकरगंज में सफाई कर पानी बहाने के विवाद में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। मारपीट मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे हुई।
बाकरगंज के आसिफ की घर के पास ही मोबाइल की दुकान है। दोपहर में उनकी मां मैना घर के बाहर चबूतरे की पानी से सफाई कर रही थीं। नाली का ढलान शाकिर हुसैन के दरवाजे की ओर होने के कारण पानी उधर ही बहने लगा। इस पर शाकिर ने एतराज जताया तो मैना ने कहा कि अपने दरवाजे की सफाई के बाद आपके दरवाजे की भी सफाई कर दूंगी।
विज्ञापन

गंदा पानी बहने को लेकर बहस बढ़ी तो मारपीट होने लगी। आसिफ का आरोप है कि बाइक की चेन से मारने से वह खुद, मां मैना और भाई शाहिद घायल हो गए। शाकिर हुसैन का आरोप है कि आसिफ ने उन्हें और पत्नी नाजमा को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना किला थाने में दे दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष के आसिफ व शाहिद और दूसरे पक्ष के शाकिर का शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed