फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीएम के दौरे पर असमंजस कायम

सीएम के दौरे पर असमंजस कायम

Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 29 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 30 जून को बरेली दौरे पर पहुंचने और यहीं उनका रात्रि विश्राम के संभावित कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि शासन स्तर से बृहस्पतिवार रात तक नहीं हो पाई है। ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां उन्हें सपा जिलाध्यक्ष के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होना है। फिर भी ऐहतियातन प्रशासनिक स्तर पर बरेली के विकास संबंधी मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं पर पूरा फोकस रखा गया है। इनकी सचित्र प्रगति रिपोर्ट तैयार कराई गई है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि लिखित तौर पर मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना शासन से नहीं मिली है। लेकिन दौरा संभावित मानते हुए सभी प्रशासनिक तैयारियां चौकस रखी जा रही हैं। इस बीच बरेली - बदायूं रोड और बरेली - नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा वाली अन्य परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बहेड़ी में बस अड्डा, मेगा फूड पार्क और वर्णशंकर पशु उत्थान केंद्र सरीखी योजनाओं की दस्तावेजी प्रगति की आख्या भी तैयार हो रही है।
विज्ञापन



अस्पताल का बीम और दीवार टेढ़ी मिली

-सीडीओ ने किया मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कामों का निरीक्षण
-कुदेशिया ओवरब्रिज पर रेलवे ने शुरू नहीं कराया काम
-सौ फुटा रोड पर भी काम में लेटलतीफी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित दौरे के मद्देनजर उनकी प्राथमिकता वाले कामों का जायजा लेने के दौरान सीडीओ शिवसहाय अवस्थी को कई खामियां मिलीं। मानसिक चिकित्सालय में निर्माणाधीन तीन सौ बेड के हॉस्पिटल का बीम और दीवार उन्हें टेंढ़ी मिली। पीडब्लूडी और आरईएस के अधिशासी अभियंताओं को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को इसे ठीक कराने को कहा और गुणवत्ता से काम कराने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कुदेशिया ओवरब्रिज के निर्माण की स्थिति भी देखी। वहां रेलवे ने अभी तक काम शुरू नहीं कराया है। पूछा तो रेलवे के अफसरों ने बताया कि गोरखपुर से सरिया आदि आनी है। उसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। ब्रिज कारपोरेशन का काम भी धीमा मिला। उन्होंने धूल-गर्द उड़ने से रोकने के लिए प्रतिदिन टैंकर से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सौ फुटा की सड़क पर अभी आखिरी लेयर नहीं पड़ी है। डिवाइडर का काम भी शुरू नहीं हुआ है। सीडीओ ने इसे भी जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए।

-----------
इंसेट...
लोहिया गांवों में भी काम अधूरे
बरेली। मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए जिले के नौ लोहिया गांवों में नोडल अफसरों ने बृहस्पतिवार को भी अधूरे काम तेज कराए। सीडीओ ने खुद आलमपुर जाफराबाद का कीरतपुर लोहिया गांव देखा। कई काम अधूरे मिले। निर्मल भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों के दरवाजे टूटे पाए। कई पर लाभार्थियों के नाम नहीं लिखे थे। उन्होंने बताया कि डीपीआरओ को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के बच्चों से जोड़-घटने के कुछ सवाल पूछे तो नहीं बता पाए। उन्होंने बीएसए को हेडमास्टर का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। शाम को लोहिया गांवों के नोडल अफसरों की विकास भवन में बुलाई बैठक में सीडीओ ने अधूरे काम जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। अफसरों से कहा कि अगले दो दिन में सारी व्यवस्थाएं बेहतर कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed