{"_id":"120-106736","slug":"Bareilly-106736-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेयर की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेयर की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला
Bareilly
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कार का शीशा तोड़ने वाला चोरों का गिरोह पुलिस की सुस्ती का पूरा फायदा उठा रहा है। अब शहर के प्रथम नागरिक मेयर के घर घुसे तीन चोरों ने उनकी सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। चोर 3500 रुपये और टेप रिकॉर्डर निकाल ले गए। हालांकि चौकीदार और गार्ड ने एक को दबोच लिया।
मेयर डॉ. आईएस तोमर की सरकारी लग्जरी गाड़ी उनके रामपुर गार्डन स्थित मेयर हाउस में खड़ी होती है। रात में यहां चौकीदार और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। चौकीदार मुकुंदी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे जोर की आवाज होने से वह जागा तो मेयर की गाड़ी के पास तीन लोग खड़े थे। दौड़कर वहां पहुंचे तो दो चोर सामने की दीवार से कूदकर भाग गए। एक पीछे की ओर भागा। गार्ड की मदद से उसे पकड़ लिया गया। गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। उसमें रखा टेप रिकॉर्डर, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, बीमा संबंधी कागज और ड्राइवर के 3500 रुपये गायब थे। चौकीदार ने चोरी की सूचना मेयर के निजी सचिव मुनीश शर्मा को दी। कंट्रोल रूम फोन करने पर कोतवाली पुलिस चोर को अपने साथ ले गई। पकड़े गए चोर ने अपना नाम शाकिर बताया है।
इनसेट
कार का शीशा तोड़ने वालों के कारनामे
- विधायक राजेश अग्रवाल के बेटे की कार का शीशा तोड़कर ढाई लाख उड़ाए
-पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन की कार का शीशा तोड़कर स्मार्ट फोन और बैग चोरी
- सीबीगंज में खड़ी मेरठ के ठेकेदार की कार से साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया
-सेटेलाइट पर लखनऊ के व्यापारी की कार से लैपटॉप चोरी
-राजेंद्रनगर में खड़ी बदायूं के डॉक्टर की कार का भी शीशा तोड़ा गया