फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डूडा कर्मचारी और विधायक समर्थक भिड़े

डूडा कर्मचारी और विधायक समर्थक भिड़े

Sun, 19 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 19 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुफ्त मिलने वाले बेरोजगार लोन के आवेदन फार्म पैसे लेकर बेचे जाने के आरोप पर डूडा के दफ्तर में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। डूडा कार्यालय पहुंचे शहर विधायक के कई समर्थक और डूडा के कर्मचारी एक-दूसरे से भिड़ गए। इसके बाद विधायक समर्थकों ने जहां कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया वहीं कर्मचारियों ने उन पर बंधक बनाने और हाथापाई करने जैसे आरोप मढ़े।
विज्ञापन

शहर विधायक के समर्थकों का आरोप था कि बेरोजगार लोन के आवेदन फार्म के बदले उनसे कर्मचारी पैसे मांग रहे थे। इसी बात पर हंगामा हुआ। हंगामे की खबर पर शहर विधायक के बड़े भाई भी डूडा कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत किया। उधर डूडा कर्मचारियों के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे दर्जनों लोग नारेबाजी करते हुए दफ्तर में घुस आए और हंगामा करने लगे। हंगामा करने वाले बेरोजगार लोन का फार्म मांग रहे थे। इनमें एक अमित सक्सेना ने खुद को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार का पीए बताकर उनसे बदसलूकी भी की। इस दौरान लोगों ने लेखाकार, नरेंद्र कुमार जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, लालाराम समेत दो ठेकेदारों को बंधक भी बना लिया गया।
विज्ञापन



डूडा कर्मचारी जो नाम ले रहे हैं, उस नाम कोई मेरा पीए नहीं है। डूडा कर्मचारी गरीब बेरोजगारों से रुपये लेकर फार्म दे रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डूडा में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार है। कर्मचारियों को बिना रुपये दिए कोई काम नहीं होता। गरीबों को बार-बार दौड़ाकर परेशान किया जाता है। ये मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। - डॉ. अरुण कुमार, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं लखनऊ मीटिंग में आया हूं। दफ्तर में मेरे पीछे हंगामे होने की बात पता चली है। हमारे पास स्टाफ नहीं है। जहां तक विधायक जी के भ्रष्टाचार के आरोप की बात है तो उनके बेटे का भी लोन डूडा से कराया गया है। वह खुद बता दें कि इसके लिए उनसे किसने कितने रुपये ले लिए। मैं लौटकर विधायक जी से बात करूंगा। -एसी तिवारी, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed