{"_id":"120-100131","slug":"Bareilly-100131-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने डांटा तो घर छोड़ चला गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने डांटा तो घर छोड़ चला गया बेटा
Bareilly
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक फौजी ने स्कूल में मोबाइल फोन पकड़े जाने पर बेटे को डांटा तो वह घर छोड़कर चला गया। रिश्तेदारों और परिचितों में तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं लगा तो थाना प्रेमनगर में उनकी गुमशुदगी लिखा दी गई।
गंगवार एन्क्लेव निवासी सेना के सूबेदार रामवल्लभ हरिद्वार में तैनात है। उनका बेटा शहर के एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। चार दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी को 16 अगस्त को स्कूल की प्रिंसिपल ने फोन करके बुलाया। वह स्कूल पहुंचे तो बताया गया कि स्कूल में मोबाइल पर प्रतिबंध है, फिर भी उनके बेटे के पास मोबाइल मिला। घर लौटकर फौजी ने बेटे को डांटा। कुछ ही देर बाद वह घर से गायब हो गया और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा।