UP Board Exam: बरेली में 92,021 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, व्यवस्था का भी होगा इम्तिहान
UP Board Exam News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। आखिरी पेपर 12 मार्च को है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। बरेली जिले में दोनों कक्षाओं के कुल 92,021 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन केंद्रों का निर्धारण अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
इस बार 5,145 छात्र-छात्राएं घट गए हैं। सत्र 2023-24 में परीक्षार्थियों की संख्या 97,166 थी। 132 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर 75 आपत्तियां आ चुकी हैं। इसमें कुछ विद्यालयों ने सुविधाएं नहीं होने पर केंद्र न बनाने का आग्रह किया है तो कई प्रधानाचार्यों ने केंद्र बनाने का अनुरोध किया है। सोमवार से एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों के 16 अधोमानक केंद्रों की जांच शुरू कर दी।
पहले दिन कई विद्यालयों में मानकों की पड़ताल की गई। प्रश्नपत्रों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, चहारदीवारी, केंद्र तक आने-जाने का रास्ता, कक्षाओं का आकार आदि देखा गया। रिपोर्ट जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों की अनंतिम संख्या - 132
आपत्तियां - 75
सत्र 2023-24
कुल परीक्षार्थी - 97166
कक्षा - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
परीक्षार्थी - 52653 44513
सत्र 2024-25
कुल परीक्षार्थी - 92021
कक्षा - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
परीक्षार्थी - 50112 - 41909
छात्र - 27769 - 23211
छात्रा - 22342 - 18698
ट्रांसजेंडर - 01 - 00
केंद्र बनाए गए विद्यालयों में संसाधनों का अभाव
संसाधनों के अभाव में कई विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का आग्रह किया। इन विद्यालयों में सीसीटीवी व स्ट्रांग रूम की व्यवस्था नहीं होना भी कारण बताया गया है। सबसे अधिक आपत्तियां विद्यालय में क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन को लेकर की गई हैं।