{"_id":"5c378e72bdec22739c3fca84","slug":"91547144818-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे रोका भाजपा नेता का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे रोका भाजपा नेता का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भाजपा के कलीनगर मंडल उपाध्यक्ष शिवराम यादव और उनके दोस्त अतुल श्रीवास्तव की हत्या के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को मुआवजा और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। चार घंटे बाद अफसरों के आश्वासन पर दोपहर करीब तीन बजे कड़ी सुरक्षा में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
धरमंगदपुर के रहने वाले शिवराम और दोस्त अतुल की मंगलवार शाम पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर मंडी समिति के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के हत्या को हादसा बताए जाने पर बवाल हुआ था। बाद में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए शिवराम के चाचा राजेंद्र सिंह ने गांव के मौजूदा प्रधान सपा नेता वसी उल्ला खां, चुन्नन खां समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों को गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारी थी लेकिन परिजनों ने मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि कोई बड़ा नेता आकर पहले मुआवजे को लेकर स्थिति स्पष्ट करे और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उसके बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी। एसडीएम कलीनगर चंद्रभान सिंह, सीओ पूरनपुर कमल सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। बाद में एएसपी रोहित मिश्र भी गांव पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए।