फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दीन में कोई नई बात कुबूल नहीं

दीन में कोई नई बात कुबूल नहीं

Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
दीन में कोई नई बात कुबूल नहीं
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां कादरी फाजिले बरेलवी का सौवां इंटरनेशनल उर्स-ए-रजवी जानशीन एवं शहजादे ताजुश्शरीया मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में मनाया गया। मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा इस्लामिक स्टडी सेंटर हुए उर्स के दौरान पैगंबरे इस्लाम की सीरते पाक और आला हजरत एवं ताजुश्शरीया की दीनी खिदमात पर रोशनी डाली गई। साथ ही कहा गया कि दीन अपने आप में मुकम्मल है। अगर दीन में कोई नई बात लेकर आता है तो उसे कुबूल न किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जामिया अजहर लेबनान के डीन शेख इदरीस मोहम्मद यूसुफ जाफरी ने कहा, आला हजरत इमाम अहमद रजा और ताजुश्शरीया हजरत अख्तर रजा खां ने जो रास्ता दिखाया है, हमें उसी पर चलना चाहिए और बुजुर्गों से सच्ची मोहब्बत करनी चाहिए। अल्लामा जियाउल मुस्तफा ने कहा कि आला हजरत दीन के बहुत बड़े आलिम और मुजद्दि थे। उन्होेंने अपनी पूरी जिंदगी इस्लाम की हिफाजत में फना कर दी। शहजादे ताजुश्शरीया मुफ्ती असजद रजा खां ने कहा कि मसलके आला हजरत पर कायम रहें। इसकी तालीम हुजूर ताजुश्शरीया ने जिंदगी भर दी। अगर किसी को भी दीन से अलग दूसरे रास्ते पर चलता देखें या वह दीन में कोई नई बात ले कर आए तो उसे न मानें। अगर ‘मैं खुद भी इस मसलक से हट जाऊं तो मेरी भी मत मानो और मुझे भी छोड़ दो।’ इसके अलावा अल्लामा अब्दुल मुस्तफा रुदौलवी, मौलाना जियाउल मुस्तफा सहित कई देश विदेश के उलमा ने खिताब किया। इसके बाद 2:38 कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


बांटीं गईं ढाई लाख किताबें
बरेली। आला हजरत के कुल शरीफ के बाद जमीयतुर्रमा में उलमा और जायरीन को दो लाख 60 हजार किताबें मुफ्त बांटी र्गइं। इस संबंध में जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां कादरी (सलमान मियां) ने बताया कि इन किताबों में इंसान की जिंदगी के जरूरी मसलों का हल है। इसके अलावा यह भी बताया कि उर्स के मौके पर ताजुश्शरीया हजरत अजहरी मियां की मजारे पाक पर मदीना शरीफ से आई मिट्टी डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर नहीं पहुंचे असहन मियां
बरेली। उर्स-ए-रजवी पर यह पहला मौका था जब दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी (अहसन मियां) इस्लामिया कॉलेज के मंच पर नहीं पहुंच पाए। इस संबंध में मंच से बताया गया कि तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed