फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   College move back in implementation of Biometric attendence

बायोमेट्रिक हाजिरी पर कॉॅलेजों ने खड़े किए हाथ

Sat, 14 Jul 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 14 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
College move back in implementation of Biometric attendence
biometric machine
 सभी इंटर कॉलेजों में सीसीटीवी और शिक्षकों व छात्रों की हाजिरी बायोमेट्रिक से लगाने को लेकर कॉलेजों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कॉलेजों का कहना है कि उनके पास इसके लिए संसाधन नहीं हैं। जिसके बाद डीआईओएस ने निर्देश दिए कि कम से कम एक क्लास में बायोमेट्रिक लगाकर इसकी शुरुआत कर दें। अगले साल से सभी क्लास में बायोमेट्रिक लगाई जाए। सीसीटीवी कैमरे अधिकतर कॉलेजों में लग चुके हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक कैलेंडर और नए आदेशों के पालन के लिए शुक्रवार को एमबी इंटर कॉलेज में डीआईओएस ने जिले भर के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। 15 बिंदुओं पर समीक्षा की जिसमें सीसीटीवी की निगरानी में कक्षा संचालन और बायोमेट्रिक से हाजिरी प्रमुखता से लिया गया। सीसीटीवी से शिक्षक और छात्र क्लास बंक नहीं कर पाएंगे। इसपर कॉलेज सहमत दिखे, लेकिन बायोमेट्रिक पर सहमत नहीं दिखे। उनका कहना था कि सभी कॉलेजों के पास इतने संसाधन नहीं है। अगर बायोमेट्रिक लगाई तो हाजिरी लगाने में ही पूरा दिन निकल जाएगा। इसपर डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने कहा कि डैमो के तौर पर कुछ छात्रों की हाजिरी बायोमेट्रिक से लगवाएं। अगले साल से पूरे कॉलेज की हाजिरी इससे लगवाई जाएगी। इसपर कॉलेज तैयार हो गए। सभी कॉलेजों में अनुशासन समिति बनाई जाएगी। इसमें शिक्षक, छात्र शामिल होंगे। कॉलेज में अनुशासन बनाने का कार्य ये समिति करेगी। जो छात्र नाम लिखाकर दूसरे कॉलेज में पढ़ रहे हैं उनको नोटिस जारी किए जाएं। कॉलेजों में सरकारी किताबें ही पढ़ाई जाएं। अगर कोई कुंजी या गाइड से पढ़ाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिन कॉलेजों का रिजल्ट चालीस फीसदी से कम होगा उनको नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। पठन पाठन का अच्छा माहौल बनाने और नियमित कक्षा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed