फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुभाषनगर में बनेगा मॉडल डिग्री कॉलेज

सुभाषनगर में बनेगा मॉडल डिग्री कॉलेज

Tue, 20 Jun 2017 11:49 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर में बनेगा मॉडल डिग्री कॉलेज
बरेली।
विज्ञापन

सुभाषनगर में जल्द ही मॉडल डिग्री कॉलेज बनेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री संतोष कुमार गंगवार और यूपी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएम डा. पिंकी जोवल ने सुभाषनगर में पुराने बीएसए कार्यालय की जमीन को मॉडल डिग्री कालेज के लिए देखा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को बुलाकर उन्होंने डिग्री कालेज के प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी आरपी यादव ने डीएम को बताया कि वर्ष 2009 में यह योजना आयी थी, लेकिन 8 वर्षों से यह लंबित हैं। डीएम ने एसडीएम सदर को भूमि की नापजोख कराकर राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि का मालिकाना हक आदि सहित रिपोर्ट मांगी है। निरीक्षण में जगह-जगह अतिक्रमण दिखाई दिया। डीएम ने कहा कि अभिलेखों में जो भूमि होगी, उस पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटवाया जायेगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि मॉडल डिग्री कॉलेज प्रोजेक्ट और ले आउट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। पुराना बीएसए आफिस और वहां बने प्राइमरी स्कूल के चारों ओर काफी भूमि देख डीएम ने माना कि यहां अच्छा महाविद्यालय बन सकता है।
विज्ञापन


2500 वर्ग मीटर जमीन चाहिए
क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने बताया कि शहरी इलाके में डिग्री कॉलेज के लिए 5,000 वर्ग मीटर जमीन चाहिए होती है। सिर्फ लड़कियों के लिए 2500 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। पुराने बीएसए ऑफिस जमीन पर डिग्री कॉलेज बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां मौके पर इससे ज्यादा जमीन है। शासन से धनराशि स्वीकृति होते ही कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साल से चल रही थी मांग
सुभाषनगर में डिग्री कॉलेज बनाए जाने की काफी समय से मांग चली आ रही है। सोमवार दोपहर कें द्रीय वित्त मंत्री संतोष गंगवार ने सुभाषनगर में डिग्री कॉलेज बनाए जाने के लिए जमीन देखने के लिए बात की थी। यूपी सरकार के वित्त मंत्री भी सुभाषनगर में डिग्री कॉलेज बनाने के लिए पहल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed