फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   89 Teams Investigating Overhead Tank Construction Have Submitted Their Findings; Reports from Eight Are Awaited.

Bareilly News: ओवरहेड टैंक निर्माण की 89 टीमों ने सौंपी जांच, आठ की रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
89 Teams Investigating Overhead Tank Construction Have Submitted Their Findings; Reports from Eight Are Awaited.
बरेली। आलमपुर जाफराबाद के सरदार नगर में ओवरहेड टैंक गिरने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। बीते चार मई को हुई इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे। प्रशासन ने जिले के 498 ओवरहेड टैंकों की जांच शुरू कराई है। जांच के लिए कुल 97 नोडल टीमें गठित की गई थीं। इनमें से 89 टीमों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं। शेष आठ टीमों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी रिपोर्टों को तीन श्रेणियों में बांटने का निर्देश दिया है। पहली श्रेणी में तालाबों या नदियों के किनारे स्थित टैंक और झुके हुए खंभों वाले टैंक शामिल हैं। इसमें मिट्टी की भार सहने की क्षमता भी जांची जाएगी। दूसरी श्रेणी में भविष्य में गिरने की संभावना वाले टैंक रखे गए हैं। तीसरी श्रेणी में कम जोखिम वाले टैंकों को शामिल किया गया है। प्रत्येक टीम में एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों से हैं।
विज्ञापन

मिट्टी की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई
सरदार नगर में गिरे ओवरहेड टैंक के नीचे की मिट्टी की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसे ऊधमसिंह जिले की पंतनगर प्रयोगशाला भेजा गया था। ओवरहेड टैंक के नमूने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई भेजे गए हैं। निर्माण सामग्री की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ भेजा गया है। एक माह बाद भी इन सभी रिपोर्टों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
वर्जन ...
जांच रिपोर्ट को तीन चरणों में प्राथमिकता के आधार पर विभाजित करना है। जिसको शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है। जिससे इन जगहों पर जो कमियां हैं उसको सुधार किया जा सके, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना न हो सके। - शनि सिंह परमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed