फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मालगाड़ियों में गेहूं की लोडिंग के दौरान हाईवे पर घंटों जाम

मालगाड़ियों में गेहूं की लोडिंग के दौरान हाईवे पर घंटों जाम

Wed, 08 May 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ियों में गेहूं की लोडिंग के दौरान हाईवे पर घंटों जाम
रोजा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर रोजा मंडी से जमुका तिराहा तक करीब चार किमी का जाम इन दिनों लोगों का पसीना छुड़ा रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक जाम लगा रहा। हाईवे पर दोनों ओर धर्म कांटे और पास ही रेलवे की रैक जाम की वजह बन रहे हैं। चार किमी का सफर पूरा करने में दो से तीन घंटे तक का लग रहा हैं। हाईवे पर दोनों ओर लोड और अन लोड ट्रकों का कब्जा रहता है। अव्यवस्थित ट्रक जाम लगा रहे हैं। स्थिति बदतर हो रही है। सिंगल रेल पुल जाम की बड़ी वजह बना हुआ है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 24 पर रोजा मंडी और जमुका तिराहा के बीच रेलवे की रैक है। यहां मालगाड़ियों में लोडिंग-अनलोडिंग होती है। इन दिनों गेहूं की लोडिंग का काम चल रहा है। रोज सैकड़ों ट्रक यहां गेहूं लेकर पहुंचते हैं। मालगाड़ी में गेहूं लोड करने से पहले ट्रक का वजन होता है और अनलोड होने के बाद फिर से ट्रक का वजन कराया जाता है। रेलवे रैक के आसपास हाईवे पर दोनों ओर धर्मकांटे हैं। ट्रक चालकों में पहले वजन कराने को लेकर मारामारी रहती है। हाईवे पर दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में अव्यवस्थित ट्रक खड़े हो रहे हैं। इससे नेशनल हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा है। जमुका तिराहा से रोजा मंडी तक चार दिन से जाम लग रहा है। जाम में सैकड़ों वाहन फंस रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस को भी जाम खुलवाने में पसीने छूट रहे हैं। हालात लगातार बदतर हो रहे हैं। रेलवे और स्थानीय प्रशासन इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

रेलवे पुल सिंगल है, अगर कभी इस पर कोई वाहन खराब हो जाता है तो जाम लग जाता है। सीमित संसाधनों के बीच पूरा प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल हाईवे जाम से मुक्त रहे। अभी थाने में फोर्स की भी कमी है। लोडिंग-अनलोडिंग भी ज्यादा हो रही है। इस वजह से जाम की समस्या हो रही है। फिर भी पूरी कोशिश की जा रही है कि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed