फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लेखपाल निलंबित, नायब तहसीलदार पर होगी कार्रवाई

लेखपाल निलंबित, नायब तहसीलदार पर होगी कार्रवाई

Thu, 02 May 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल निलंबित, नायब तहसीलदार पर होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की बहन जाह्नवी प्रसाद का वोट पोस्टल बैलट से डाले जाने के मामले में लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही नायब तहसीलदार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

मतदान वाले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपनी कांता प्रसाद, पत्नी नेहा प्रसाद और बहन जाह्नवी प्रसाद के साथ मतदान करने सुदामा प्रसाद स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे थे। यहां पता लगा कि जितिन की बहन जहनवी प्रसाद का वोट बैलट के जरिए पहले ही डाला जा चुका है। ऐसे में जाह्नवी मतदान से वंचित रह गई थीं। जाह्नवी को मतदान केंद्र 165 पर मतदान करना था। सूची में उनका नाम 790 वें नंबर पर था। पोस्टल बैलट से वोट पड़ने को लेकर जितिन प्रसाद ने नाराजगी जताई थी। यह भी बोले थे कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। चूंकि मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहन के वोट का था। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने इसे गंभीरता से लेकर जांच कराई। पता लगा कि लेखपाल मनोज वाजपेई की वजह से यह चूक हुई। गलत क्रमांक पर टिक होने से जाह्नवी का वोट पड़ गया। नायब तहसीलदार रामेश्वर यादव की भूमिका भी लापरवाहीपूर्ण पाई गई। डीएम ने इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश एसडीएम सदर को दिया। एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान ने लेखपाल मनोज वाजपेई को सस्पेंड कर दिया है, वहीं नायक तहसीलदार रामेश्वर यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बहन का वोट पोस्टल बैलट से डाले जाने में लेखपाल और नायब तहसीलदार की लापरवाही सामने आई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमृत त्रिपाठी, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed